• Breaking News

    Lockdown: 7 दिन का फिर बढ़ाया लॉकडाउन

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। 

    सीएम केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया है। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। 17 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच सरकार संक्रमण के मामलों की समीक्षा करेगी। हालात में सुधार न होने से लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।

    दरअसल, कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सबसे पहले बीते 19 अप्रैल की रात बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। हालात में बदलाव न होने पर 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था। दूसरे सप्ताह का लॉकडाउन तीन मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था तो सरकार ने एक मई को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। फिर इस सप्ताह का लॉकडाउन 10 मई को खत्म होने वाला था थो सरकार ने 9 मई को बढ़ा दिया। अब 17 मई सुबह 10 बजे तक बंदिशें लागू रहेंगी। 


    दिल्ली में 17,364 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 332 लोगों की मौत 

    राजधानी में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 17,364 मामले आए और 332 लोगों को मौत हो गई। 22 दिन बाद दिल्ली में 18 हजार से कम मामले आए हैं। पिछले 5 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।


    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,10,231 हो गई है। इनमें से 12,03, 253 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है, लेकिन दैनिक मौत के मामले अभी कम नहीं हो रहे हैं। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.46 फीसदी हो गई है। 


    विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 87,907 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,838 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 840 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की संख्या 49,865 हो गई है।  कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 74,384 टेस्ट हुए, जिसमें 23.34  फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 62,921 और रैपिड एंटीजन से 11,463 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 77 लाख 51 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ रेड जोन की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad