UP: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन, श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर सुनाया था ऐतिहासिक फैसला
कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इस महामारी में अब तक कई दिग्गजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया।
वे अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को लखनऊ पीठ द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहे। निधन की खबर मिलने के बाद उनके गांव और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बुलंदशहर में दानपुर नगर के हवेली परिवार में उनका जन्म हुआ था।
74 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 12 में रहते थे। उनके परिवारीजन अंकित गौतम ने बताया कि गुरुवार रात वह बिल्कुल ठीक थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।