• Breaking News

    नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    लखनऊ। कृष्णानगर की 14 साल की छात्रा को उसके पड़ोसी दुकानदार का नौकर पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे से अगवा कर उन्नाव केमोहान रोड इलाके में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और विरोध पर पिटाई करने पर पिटाई भी की। इसके बाद दोबारा बुद्धेश्वर चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। छात्रा ने घर पहुंच परिजनों को इसकी जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    कृष्णानगर निवासी छात्रा के पिता तहरीर में बताया कि उनकेपड़ोसी साजू उर्फ साजिद की दुकान पर आकाश नाम का युवक काम करता है। पड़ोस में दुकान होने के कारण आकाश ने उनकी बेटी का नंबर हासिल कर लिया। बुधवार को उसने बेटी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसे बुद्धेश्वर चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। वहीं से उसे बाइक पर बैठाकर उन्नाव लेकर गया। रास्ते में आकाश ने एक दुकान से लस्सी खरीदी।

    मोहान रोड स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उनकी बेटी को लस्सी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। इसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। उसके बाद आकाश ने छात्रा से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश आने पर अपने कपड़े अस्तव्यस्त देख पीड़िता ने विरोध किया तो आकाश ने उसकी पिटाई कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोबारा बाइक से उसे बुद्धेश्वर चौराहे पर छोड़कर चला गया।

    छात्रा ने घर पहुंच कर पिता को पूरी जानकारी दी तो उन्होंने पड़ोसी दुकानदार साजू के पास जाकर आकाश के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि साजू उल्टा पीड़िता के पिता को धमकाने लगा। इसके बाद वह तहरीर लेकर कृष्णानगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला पारा थानाक्षेत्र का होने की बात कह लौटा दिया। पीड़िता के पिता ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी तो पारा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad