• Breaking News

    जौनपुर में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, पति और सास-ससुर समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। विवाहिता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

    पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जिरिकपुर निवासी शिवप्रसाद राम की पुत्री बीना(23) की शादी वर्ष 2019 में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निशान निवासी जयप्रकाश राम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे।

    मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को बेटी ने फोन कर ससुराल वालों की ओर से पिटाई करने की बात बताई थी। रात करीब 11 बजे उसे बेटी के मौत की सूचना दी गई।

    आरोप है कि पति जयप्रकाश राम, सास लालती देवी, ससुर महेन्द्र प्रताप, जेठ विजय राम व जेठानी संगीता देवी ने बीना की हत्या कर दी। इसके बाद शव का फंदे पर लटका दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad