Board Exam 2021: 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है. पीएम मोदी ने आज राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया.
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है. ऐसे माहौल में बच्चों को तनाव देना उचित नहीं है. पीएम ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले ही पीएम से परीक्षा रद्द करने की अपील की थी. उन्होंने ट्वीट किया, "12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफ़ी चिंतित हैं. वे चाहते हैं कि बिना वैक्सीनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए. पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका आंकलन किया जाए."
आपको बता दें कि केजरीवाल के अलावा भी कई और राज्यों के सीएम ने कोरोना काल में परीक्षा नहीं कराने की गुज़ारिश की थी. कांग्रेस भी लगातार कोरोना के खतरे के बीच 12वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग करती रही है.
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।