Jaunpur News: दुराचार के बाद गला घोंटकर की गई थी मासूम की हत्या
JAUNPUR UPDATE NEWS
जौनपुर: क्षेत्र के तरहटी गांव में बुधवार की सुबह आठ वर्षीया जिस बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ के नीचे मिला था, उसकी दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह राजफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुरुवार को हुआ। इसके बाद पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
सीमावर्ती जिले प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बलदू का पूरा निवासी कुछ खानाबदोश बंजारे करीब आठ वर्षों से तरहटी गांव के पंचायत भवन के पास डेरा जमाए हैं, जो भीख मांगकर आजीविका चलाते हैं। इन्हीं में से एक मैना का परिवार रोजाना की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद डेरे में सो गया। बुधवार की सुबह जागने पर स्वजन संग सोई मैना की आठ वर्षीय बड़ी बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। स्वजन ने सोचा कि कहीं आसपास गई होगी। इसी दौरान डेरे से करीब दो सौ मीटर दूर वरुणा नदी किनारे महुआ के पेड़ के नीचे बालिका का निर्वस्त्र शव पड़े होने का पता चला। मैना मौके पर पहुंचा तो शव देखते ही रोने-बिलखने लगा। मृत बालिका उसकी बेटी थी। उसके गले पर दबाव के निशान थे। शव के पास ही कोल्डड्रिक की दो खाली बोतलें पड़ी थीं। ग्रामीण दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताने लगे। घटनास्थल की परिस्थितियां भी यही संकेत दे रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की दुराचार के बाद गला घोंटकर हत्या की बात कही गई है। हत्या के मुकदमे में बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा
थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। नामजद आरोपित की तलाश में संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं तीन पुलिस टीमें
प्रभारी पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक का नेतृत्व मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह, दूसरी का उसी थाने पर तैनात एसएसआइ अरुण कुमार मिश्र कर रहे हैं। इसके साथ ही एसओजी टीम भी लगाई गई है।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।