• Breaking News

    जौनपुर में आयकर टीम की जांच खत्म, सराफा कारोबारियों के पास 50 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

    JAUNPUR UPDATE NEWS
    जौनपुर स्थित कीर्ति कुंज ग्रुप आफ कंपनीज और गहना कोठी ज्वेलर्स के यहां बनारस से गई आयकर विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन दिन तक हुई जांच पड़ताल के बाद बुधवार देर रात सहायक आयकर निदेशक जांच राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया बंद हुई। आयकर अधिकारी ने बताया कि दोनों कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों से मिले कागजात, नकदी और अन्य स्टॉक में कुल 50 करोड़ की संपत्ति आय से अधिक पाई गई। इसका पूरा आकलन करने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक संपत्ति फर्म मालिकों ने जमीन, कंस्ट्रक्टशन और मैरिज लॉन में किया है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक मैरिज लॉन में असीमित रुपये निवेश किया गया है। इसके अतिरिक्त घर में ज्यादा मात्रा में आभूषण प्राप्त हुए हैं। कैश भी बड़ी मात्रा में मिला है। सभी का अलग अलग गणना की जाएगी। इसके बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि किस किस प्रतिष्ठान से कितना आय से अधिक संपत्ति प्राप्त की गई है।

    सराफा कारोबारियों के यहां 48 घंटे से चली जांच

    सोमवार की सुबह सात बजे से जौनपुर शहर के दो प्रमुख सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों व घरों में चल रही आयकर विभाग की जांच बुधवार को भी जारी रही। आयकर टीम लेन-देन के दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही कुछ दस्तावेजों को कब्जे में भी ले लिया है। इसके साथ ही व्यवसायियों से पूछताछ भी कर रही है। जांच को लेकर अन्य व्यवसायियों में खलबली मची हुई है।

    भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम सहायक निदेशक आयकर (जांच) वाराणसी व गोरखपुर राजेश सिंह के नेतृत्व में आई है, हालांकि टीम कोई भी ब्यौरा देने से इन्कार कर रही है। दोनों व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों व आवासों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती है। 48 घंटे से चल रही जांच से जौनपुर नगर के ओलंदगंज, कोतवाली, रासमंडल सहित नगर क्षेत्र की अन्य सराफा कारोबारियों में भय व्याप्त है।

    सोमवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस फोर्स के साथ लगभग 16 गाड़ियों से आई टीम नखास में सद्भावना पुल स्थित नन्हें लाल वर्मा के कीर्तिकुंज शोरूम पर धमकी। जहां कारोबारी को बुलाकर गेट खोलवाया। इसके बाद टीम के सदस्य अंदर गए और बाहर पुलिस फोर्स तैनात हो गई। इसके बाद टीम के कुछ सदस्य सामने स्थित विवेक सेठ के प्रतिष्ठान गहना कोठी पहुंचे। जहां लगभग आधे घंटे बाद शटर खुला तो टीम के सदस्य अंदर प्रवेश किए और जांच शुरू की। इसके साथ ही टीम ने नन्हें लाल वर्मा के चहारसू चौराहा स्थित प्रतिष्ठान व आवास तथा कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी शोरूम व ख्वाजादोस्त मोहल्ला स्थित प्रतिष्ठान मालिक विवेक सेठ के आवास पर जांच कर रहे हैं।

    सहायक निदेशक आयकर (जांच) वाराणसी की टीम गहना कोठी के प्रतिष्ठान व मालिक के आवास तथा सहायक निदेशक आयकर गोरखपुर की टीम कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के शोरूम व मालिक के आवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यवसायियों के यहां लेन-देन के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही टैक्स का भी मिलान किया जा रहा है। संदेह होने पर कुछ दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी बारीकी से निगरानी की जाएगी। बताया कि अभी जांच चल रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad