सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 संदिग्धों के लिए गए डीएनए सैंपल
Jaunpur Update News
ककवन के एक गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ और संदिग्ध लोगों के डीएनए सैंपल करवाए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके पहले किशोरी के पिता व जेल में बंद दोनों आरोपियों के भी सैंपल भेजे जा चुके हैं।
अब तक कुल 11 सैंपल भेजे गए हैं। जब इन सभी की जांच रिपोर्ट आएगी तो स्पष्ट हो जाएगा कि दुष्कर्म किसने किया था। अज्ञात आरोपियों के बारे में पुलिस की तफ्तीश जारी है। ककवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।.
अक्तूबर में जब वह गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जिसके बाद लेखपाल रंजीत व गांव निवासी करन के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
दिसंबर महीने में जब प्रसव हुआ तो पीड़िता की मौत हो गई जबकि नवजात मृत ही पैदा हुआ। तब पुलिस ने करन और लेखपाल को जेल भेजा था। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में आठ और संदिग्ध सामने आए।
इसलिए उनके भी डीएनए सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा गया है। जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।