Big Breaking: जौनपुर के मल्हनी से उम्मीदवार धनंजय सिंह को नोटिस जारी, रानू सिंह ने चुनाव अधिकारी को भेजी चिट्ठी
JaunpurUpdateNews
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नामांकन पर लखनऊ में हुई हत्या के मामले को लेकर मऊ के पूर्व प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने सवाल उठाया है।
चुनाव अधिकारी को चिट्ठी भेजकर धनंजय सिंह पर झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन पत्र रद किए जाने का आग्रह किया है। इस पर आरओ ने शिकायत को हलफनामा पर लिखकर मांगा था, जिसको शनिवार को रानू सिंह के द्वारा दिया गया। इसके बाद धनंजय सिंह को आरओ की तरफ से नोटिस जारी करके जांच शुरू कर दी गई है। अगर शिकायत सही हुई तो धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
रानू सिंह ने चुनाव अधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मेरे पति अजीत सिंह की हत्या में धनंजय सिंह लखनऊ के विभूति खंड थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित हैं। लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। 25 हजार का इनाम घोषित है। इन सभी आरोपों में धनंजय सिंह ने न्यायालय लखनऊ स्पेशल जज सीबीआइ-3 के यहां जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल कर रखा है। इस पर विचार के लिए 18 फरवरी की तिथि नियत हुई। अर्थात 16 फरवरी तक कोई जमानत या स्थगन आदेश पारित नहीं है।
किसी अपराधी को किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने का कानूनी व संवैधानिक अधिकार नहीं है। इसलिए धनंजय सिंह का नामांकन पत्र निरस्त करते हुए झूठा शपथ पत्र देने के मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। इस बारे में पूछने पर मल्हनी विधानसभा के चुनाव अधिकारी हिमांंशु नागपाल ने कहा कि रानू सिंह का प्रार्थना पत्र उनके पीआरओ अजय सिंह हलफनामा पर लेकर दिए हैं। धनंजय सिंह को नोटिस भेज दी गई है, जांच की जा रही है। गड़बड़ी पाई गई तो अंतिम निर्णय के लिए चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।