प्रियंका के बिकिनी बयान पर विवाद: भाजपा विधायक बोले- 'महिलाओं के कपड़ों से बढ़ रहे दुष्कर्म मामले'
कर्नाटक में गहराते हिजाब विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बिकिनी बयान के बाद कर्नाटक के भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कहा है कि महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान का जिक्र करते हुए रेणुकाचार्य ने दिल्ली में कहा, 'बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना घटिया है। कॉलेजों में पढ़ते वक्त बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।'
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिजाब विवाद को लेकर ट्वीट किया था। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'बिकिनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'
कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इस बीच राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।
राष्ट्रीय लोक दल ने प्रवक्ता ने कही बड़ी बात
मामले में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि कौन क्या पहनेगा, यह कोई तय नहीं कर सकता। हमें यह समझना होगा कि कहां क्या पहनना है। हिजाब हटाओगे तो हिजाब के साथ हूं, हिजाब लगाओगे तो हिजाब के खिलाफ हूं!!
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।