अचानक बदला मौसम का मिजाज: वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में हुई हल्की बरसात, ओले भी गिरे
Jaunpur update news
तेज हवाओं और धूप के बीच वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गुरुवार दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखा। धूप के बीच अचानक बादल घिरे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वाराणसी में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बरसात हुई। ओले गिरने की भी सूचना है।
वाराणसी समेत आसपास के सभी जिलों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला। सभी जगह नम हवाओं का जोर है। सोनभद्र जिले में कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी सूचना है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर है कि बारिश हो रही है। उनका कहना है कि इस तरह का मौसम अभी शनिवार तक बने रहने की संभावना है। इसमें तेज रफ्तार में हवा चलने के साथ हुई हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। तापमान एक बार फिर गिरेगा हालांकि एक दो दिन में यह फिर से सामान्य हो जाएगा।

फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम साफ
बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम साफ हो गया है। पिछले कई दिनों से तेज धूप होने और हवा के न चलने की वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सुबह और शाम तो हल्की सिहरन लग रही है लेकिन दोपहर में धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने छोड़ दिए हैं। शाम को घर से बाहर निकलने पर लोग हाफ जैकेट से ही काम चला रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।