सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, वीडियो भी हुआ वायरल
Jaunpur update news
शहर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप लगे कि पहले पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी लेकिन वीडियो के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मूसाखेड़ी क्षेत्र के शांतिनगर में बच्ची रहती है। उसकी मां नहीं है। दादी और पिता के साथ रहती है। दादी काम पर गई थी और पिता भी बाहर गया था। इसी बीच शाम करीब 5 बजे आरोपी रवि बच्ची के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वीडियो बना लिया और शोर मचाने लगा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठे। आरोप लगे कि शांतिनगर के रहवासी शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया।
बाद में मामला पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में शराब बांटता है। दादी और पिता की गैरमौजूदगी में वह अक्सर बच्ची के घर जाता था। पुलिस आरोपी के मकान की जानकारी भी जुटा रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ही कार्रवाई हुई है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।