जौनपुर: अज्ञात बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से वार, सड़क पर तड़पता देख ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
Jaunpur Update News
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के खुशहूपुर गांव निवासी युवक को अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सड़क पर तड़प रहे लहूलुहान युवक को देख स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
खुशहूपुर गांव निवासी सुनील कुमार पाल (22) पुत्र राजबहादुर रात करीब नौ बजे रोज की तरह पैदल ही गांव के सरहदी गांव केवटली कला तक गया था। सुनील जब वापस आ रहा था, तभी पीछे से पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने सुनील पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर भाग निकले।
सड़क पर गिरकर तड़प रहे सुनील की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसके घर और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवक के सिर, गर्दन, पेट, पीठ व पैर में करीब दर्जनभर स्थानों पर चाकू से वार के निशान हैं। उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने घायल युवक से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।