जौनपुर में मनबढ़ों ने ईंट से कूंचकर व्यक्ति को मार डाला
Jaunpur Update News
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मार्ग स्थित गौरई महादेव बाजार में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भूसेहरा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र यादव रात आठ बजे किसी कार्य से गौरई महादेव बाजार गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो मनबढ़ पहुंच गए और किसी मामूली बात को लेकर सुरेंद्र यादव से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट पर आ गई। आरोप है कि दोनों ने सुरेंद्र यादव को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जब वह जमीन पर गिर पड़े तो दोनों युवकों ने पास पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
दुकानदार रामदुलार पटेल घटना को देखकर दुकान बंद कर भाग गया। उसके बाद जैसे ही बाजार में सुरेंद्र यादव की हत्या की खबर फैली व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा पसर गया।
सूचना बाजार से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित भूसेहरा गांव स्थित सुरेंद्र यादव के परिजनों को लगी तो वहां से उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव समेत स्वजन पहुंचे और मौके पर लहूलुहान पड़े सुरेंद्र यादव को एक चिकित्सक को दिखाया, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव की सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
जिपं सदस्य के देवर की उपचार के दौरान निधन : मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के नरार गांव निवासी दुर्घटना में घायल युवक की प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार भोर में मौत हो गई। उक्त गांव निवासी वार्ड संख्या 38 जिला पंचायत सदस्य अनीता चौहान के देवर सत्येंद्र सिंह पिंकल 28 जनवरी को गोधुआं में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिक चोट लगने के कारण उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।