• Breaking News

    अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार पूरी तरह फेल, हम प्लास्टिक सिटी विकसित कर देंगे रोजगार

     JAUNPUR UPDATE NEWS
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ककोर के तिरंगा मैदान में दिबियापुर और औरैया के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। अखिलेश ने एलान किया कि हमारी सरकार बनी तो जब तक सरकार रहेगी तब तक मुफ्त अनाज देंगे।

    जिले की प्लास्टिक सिटी को विकसित कर रोजगार के अवसर दिए जायेंगे। जरूरत पड़ी तो उद्यमियों की मदद भी करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर रखते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

    उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुनी करने सहित तमाम मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। औरैया की जनता ने भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजने की राय बना ली है।

    उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान से गर्मी निकालने वाले नेता व उनके समर्थक ठंडे पड़ गए हैं। जबकि दूसरे चरण में पड़े मतदान से विरोधी सुन्न पड़ गये और जब जनता वोट करेगी तो भाजपा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से शून्य हो जाएगी।

    गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई। धुआं उड़ाने वाले नेता धुआं हो गये हैं। वह गर्मी निकालने की बात करते हैं। हम कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो भर्ती निकालकर नौजवानों को रोजगार देने का काम करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

    जिन्होंने किसानों पर अत्याचार किया सरकार उनकी मदद कर उन्हें जेल से बाहर ला रही है। सपा की सरकार बनी तो अपराधी और मदद करने वाले जेल में होंगे। औरैया में अखिलेश दिबियापुर से प्रत्याशी प्रदीप यादव, औरैया से जितेंद्र दोहरे के समर्थन में पहुंचे थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad