Free Laptop Yojana: आपको उठाना है फ्री लैपटॉप योजना का लाभ? तो घर बैठे करें ये काम, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
भारत में Digitalization तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस बदलती तकनीक से साथ कदम से कदम मिलाने के लिए आजकल मोबाइल (Mobile) और लैपटॉप (Laptop) जैसी चीजों की उपयोगिता बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद से बच्चों के जीवन में भी लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। Online Classes होने के कारण बच्चे लैपटॉप और मोबाइल की मदद से ही पढ़ाई कर पा रहे हैं। ऐसे में Importance of Laptop को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने चुनावे वादे में बच्चों को लैपटॉप देने का वादा किया।
अगर आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो कुछ निमयों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। Free Laptop Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप बांटा जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इन बातों को जरूर जानें। तो चलिए जानते हैं कि कैसे छात्र फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठा सकते हैं-
फ्री लैपटॉप योजना को बारे में जानें-
उत्तराखंड सरकार ने इस फ्री लैपटॉप योजना (Uttrakhand Government Free Laptop Yojana) की शुरुआत वित्त वर्ष 2019-2020 में की थी। इस योजना के तहत राज्य के मेधावी छात्रों को जो आर्थिक रूप (Economically Weaker Section) से कमजोर भी हैं उन्हें फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। इस तरह छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न आए और वह तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर सकें।
यह लोग कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन-
जिन बच्चों ने उत्तराखंड राज्य में पढ़ाई कर रहे हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
जिन बच्चों ने 10 वीं और 12 वीं में 80% से ज्यादा मार्कस हासिल किए हैं।
जिन बच्चों ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की हो।
जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।
आवेदन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स-
उत्तराखंड राज्य का निवास प्रमाण पत्र (Uttarakhand Domicile Certificate)
बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card)
परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
ईमेल आईडी (Email ID)
बच्चे के 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
बैंक की पासबुक (Bank Passbook)
फ्री लैपटॉप योजना के लिए इस तरह करें आवेदन-
फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://educationportal.uk.gov.in/ पर क्लिक करें।
यहां Free Laptop Yojana ऑप्शन पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करें
आपका नाम, नंबर आदि सारी जानकारी फिल करें
Submit कर दें
इसके बाद आपका अवेदन पूरा हो जाएगा
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।