• Breaking News

    Jaunpur News: बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर दर्ज हैं 10 मुकदमे, पत्नी करोड़ों की मालिक, जानिए कुल संपत्ति के बारे में

    JAUNPUR UPDATE NEWS
    यूपी विधानसभा
    चुनाव में बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह जदयू के टिकट पर जौनपुर के मल्हनी सीट से मैदान में हैं। बुधवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया।   धनंजय सिंह करोड़पति हैं, लेकिन उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष किसारा श्रीकला रेड्डी करोड़पति हैं। धनंजय पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


    पूर्व सांसद ने बुधवार को नामांकन के समय दिए हलफनामे में बताया है कि उनके पास राइस मिल, पेट्रोल पंप भी है। उनके पास सवा आठ लाख रुपये तो पत्नी श्रीकला रेड्डी के पास दो लाख रुपये रुपये कैश है। एक फॉर्च्यूनर, टैंकर, बलेनो व होंडा सिटी कार है, जबकि पत्नी के पास निशान सनी कार है, जिसकी कीमत 11 लाख रुपये है।

    वहीं उनके पास 68 लाख 66 हजार 495 गहने हैं और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 74 लाख के गहने हैं। इस तरह उनके पास कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 56 लाख 62 हजार 562 और पत्नी के पास 6 करोड़ 71 लाख 46 हजार 420 रुपये की संपत्ति है।

    धनंजय सिंह के पास लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर में अचल संपत्ति तो पत्नी के पास सूर्यापेट (आंध्र प्रदेश) में 17.04 एकड़ जमीन के अलावा तेलंगाना, लखनऊ में जमीन है। इस तरह उनकी कुल अचल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख 81 हजार 183 रुपये की है, जबकि पत्नी की अचल संपत्ति सात अरब 80 करोड़ की है।

    उन पर 1 करोड़ 10 लाख 98 हजार 202 रुपये का कर्ज और पत्नी पर वाहन ऋण का 14 हजार 479 रुपये रुपये बकाया है। पति-पत्नी आयकरदाता है। धनंजय पर सात आपराधिक मामले चल रहे थे, जो बढ़कर अब 10 हो गए हैं।

    जौनपुर जिले के बनसफा में सामान्य परिवार में जन्मे  धनंजय सिंह ने 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और 2008 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से परास्नातक की डिग्री हासिल की है।  लखनऊ विश्वविद्यालय में मंडल कमीशन का विरोध कर धनंजय ने अपनी छात्र राजनीति को धार दी। 

    धनंजय सिंह पर 10 मुकदमे विचाराधीन हैं।  इसमें 8 मुकदमे जौनपुर की अदालतों में हैं। वहीं, एक मुकदमा पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली में विचाराधीन है। पिछले साल जनवरी 2021 में अजीत सिंह हत्याकांड में भी उन पर धारा 212 और 176 आईपीसी में विवेचना चल रही है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad