• Breaking News

    Jaunpur News: विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए आवश्यक सूचना

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन एवं विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अवगत किया जाता है कि मतपत्र में लगाये जाने हेतु अभ्यथियों के लिए अपेक्षित है कि वे अपना नवीनतम फोटो (अधिसूचना की तारीख के पहले 3 महीनों की पूर्ववर्ती अवधि के दौरान लिया गया) प्रस्तुत करें। फोटो स्टैम्प साइज 2 से.मी. गुणे 2.5 सेमी (2 सेमी चौड़ाई गुणे 2.5 सेमी ऊंचाई में) में कैमरे के सम्मुख सीधे पूर्ण मुखाकृति दृश्य, खुली आंखों वाले तटस्थ चेहरे की अभिव्यक्ति के साथ होना चाहिए। फोटो अभ्यर्थी के सुविधानुसार रंगीन/श्वेत श्याम में भी हो सकती है। फोटो सामान्य कपड़ो में होना चाहिए। वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। टोपी/टोप तथा काले चश्मों से परहेज किया जाना चाहिए। 

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अवगत कराया जाता है कि नामांकन पत्र के साथ प्रारूप-26 पर दाखिल किये जाने वाले शपथपत्र स्टाम्प पेपर पर स्वच्छ अक्षरों में भरा जायेगा तथा शपथपत्र में दिये गये प्रत्येक कालम को भरा जाना अनिवार्य है, कोई भी कालम खाली नहीं छोड़ा जायेगा। यदि किसी कालम में चाही गयी सूचना आप पर लागू नहीं है तो उस कालम के समक्ष ’’ शून्य या लागू नहीं होता ’’ (नाट अप्लीकेबल) शब्द अवश्य लिखा जायेगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad