जौनपुर: Td कॉलेज के प्रोफेसर ने हिजाब पहनकर पहुंची छात्रा को क्लास से किया बाहर
Jaunpur Update News
कर्नाटक के हिजाब मुद्दे की आग अब जौनपुर पहुंच गई है। जिले के तिलकधारी महाविद्यालय में हिजाब पहनकर आने पर पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर ने छात्रा को खूब डांटा। प्रोफेसर ने कहा कि यह सब काम पागल करते हैं। बुर्के को उतारकर फेंक देना चाहिए। इतना ही नहीं उसने छात्रा को क्लास के बाहर निकाल दिया। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और उसने पूरी बात अपने भाई को बताई। भाई ने मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
तिलकधारी महाविद्यालय की बीए फाइनल ईयर की छात्रा जरीना के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे वह क्लास में हिजाब पहन कर गई। वह सीट पर बैठने जा रही थी तभी क्लास ले रहे प्रोफेसर प्रशांत ने उसे रोक लिया। छात्रा का आरोप है कि प्रशांत ने उससे कहा कि बार-बार मना करने पर भी वह इस तरह की ड्रेस क्यों पहनकर आती है। इस छात्रा ने कहा कि वह सिर ढकने के लिए हिजाब पहनती है।
क्लास के बाहर निकाला
छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पर प्रोफेसर प्रशांत भड़क गए। उसे डांटा और कहा कि यह सब काम पागल लोग करते हैं। अगर मेरा बस चले तो यूपी में मैं इसे पूरी तरह से बंद करा दूं। बुर्के को उतारकर फेंक देना चाहिए। इसके बाद छात्रा को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्रा कॉलेज प्रशासन से बिना शिकायत करे ही घर पहुंच गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला मीडिया की जानकारी में आया है। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को मामले की शिकायत थाना और कॉलेज में करेंगे।
वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल आलोक सिंह का कहना है कि मीडिया से मामला संज्ञान में आया है। इसके बारे में पता करके कार्रवाई करेंगे। अभी इस बारे में उनको कुछ भी नहीं पता है। वहीं, प्रोफेसर प्रशांत ने भास्कर ने बात करने की कोशिश की। लेकिन उनका मोबाइल पिक नहीं हुआ।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।