Weather Update: इन राज्यों में फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली: बढ़ती ठंड के चलते राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हुई। (तस्वीरें फिरोज शाह रोड, राजपथ और इंडिया गेट की हैं।) pic.twitter.com/BMHWSl8fyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
इन राज्यों में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जानकारी दी कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह या शाम के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
मध्य भारत में गिरेगा तापमान
स्काईमेट वेदर ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम गिरावट की संभावना है। पूर्वी भागों और उत्तर पूर्वी हिस्से में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है।
राजधानी दिल्ली में घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर ।
जम्मू कश्मीर में फिर होगी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। वहीं तेज हवा के साथ बारिश ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी हिस्से में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है।
3 फरवरी 71 साल में चौथा सबसे ठंडा दिन
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 3 फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.4 डिग्री का अंतर रहा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।