• Breaking News

    प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल

     JaunpurUpdateNews

    जबलपुर के व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख मांगे गए, नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। गैंग में शामिल वकील समझौते के नाम रुपये ऐंठने का काम करते थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा जांच कर रहे हैं। अब तक एसपी के पास कई लोग शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं।


    जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा आदर्श नगर के बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा की शिकायत के बाद हुआ। उसने एसपी को बताया कि युवती घमापुर की रहने वाली है। पड़ताल में पता चला है कि मोहित चौथा शिकार थे। उनसे पहले वह तीन लोगों को शिकार बना चुकी थी। मोहित जबलपुर के आदर्श नगर में रहते हैं। पहले महिला ने मोहित के साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगी। मोहित से 15 लाख रुपये की डिमांड की। जब मोहित ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो दुष्कर्म केस में फंसा दिया।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही अन्य खुलासे हो सकते हैं। बेकरी कारोबारी से महिला 15 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। उसने गोरखपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। वहीं दूसरे मामले में महिला ने एक कारोबारी की संपत्ति हड़प ली है। महिला ने एक कानपुर के कारोबारी को भी फंसाया है। पुलिस हर बिंदू पर बारिकी से जांच कर रही है।
     
    सूत्रों के अनुसार महिला का पहला शिकार विकास रामख्यानी नामक व्यवसायी था। पहले महिला ने खूबसूरती का जाल फेंका। फिर पुलिस में रेप का केस दर्ज करा दिया। मजबूरी में उसे समझौता करके शादी करनी पड़ी। आरोप है कि महिला ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने डिंडौरी में दोबारा रेप का केस करा दिया। फिलहाल ये केस कोर्ट में चल रहा है। महिला का दूसरा शिकार कानपुर के चर्चित व्यापारी अर्चित सलूजा बने। पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर प्रेम के जाल में फंसा लिया।

     संबंध बनाकर महिला ने 40 लाख रुपये की डिमांड की। मनीष मेघवानी महिला का साथ दे रहा था। व्यापारी ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो अपने वकीलों के साथ मिलकर रेप केस में फंसा दिया। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर महिला ने विकास समतानी के खिलाफ 2021 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 20 लाख नहीं देने पर केस करने की बात बताई गई। ये केस वर्तमान में कंचन गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के यहां लंबित है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad