यूपी: सपा की हार से आहत युवक ने जला दिया अपना सर्टिफिकेट, कहा- अब नौकरी की उम्मीद नहीं बची
JaunpurUpdateNews
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। इससे न सिर्फ पार्टी के नेता व प्रत्याशी मायूस हैं बल्कि सपा समर्थक भी सदमे में हैं। चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा के रेवसा गांव में सपा की हार से आहत अजीत कुमार ने अपना शैक्षणिक सर्टिफिकेट जला दिया।
उसने कहा कि अब नौकरी व रोजगार मिलने की उम्मीद धूमिल हो गई है। ऐसे में इस सर्टिफिकेट का कोई काम नहीं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा पूरे जनपद में है। क्षेत्र के रेवसा पचफेड़वा गांव निवासी अजीत कुमार सपा का समर्थक है।
मतगणना से पहले उसे उम्मीद थी कि इस बार सपा जीतेगी और सरकार बनेगी। इसके बाद जिले में सेना भर्ती होगी। वहीं युवाओं के लिए नौकरी व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन उम्मीद के विपरीत सपा की हार हुई। इससे युवक को सदमा लगा है। उसने अपना शैक्षणिक सर्टिफिकेट आग के हवाले कर दिया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।