• Breaking News

    जौनपुर में कमरे में लगी आग से विक्षिप्त की जलकर मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    जौनपुर अपडेट न्यूज़

    जौनपुर। जिले के सिकरारा थाने की पुलिस के होश उस समय उड़ गए जब म‍कान के भीतर एक युवक के जिंदा जलकर मरने की जानकारी सामने आई। आननफानन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही वहां से साक्ष्‍य संकलन करने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू की

    प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे की वजह तलाशने के साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की। पड़ोसियों से भी पुलिस ने पूछताछ की और पाया कि मृतक मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ था और लंबे समय से उसके परिजन भी उससे प‍रेशान थे और मां भी साथ छोड़कर जा चुकी है। ऐसे में हत्‍या और आत्‍महत्‍या के साथ ही हादसे की संभावना भी पुलिस देख रही है। 

    सिकरारा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह एक मकान के कमरे में लगी आग से विक्षिप्त युवक की जलकर मौत हो गई। हालांकि दबी जुबान में आत्मदाह करने की भी बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भोर में गांव के लोगों ने देखा कि गांव निवासी विनीत सिंह उर्फ बिक्कू के दो कमरों के मकान से आग की लपटें व धुंआ निकल रहा है। इससे ग्रामीण सहम गए। शोर मचा तो लोगो की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विनीत लगभग जल चुका था।

    थोड़ी देर में थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विनीत के पिता शिव प्रसाद का वर्षो पहले ही निधन हो चुका है। मानसिक रूप से विक्षिप्त विनीत की हरकतों से उसकी मां घर छोड़कर चली गई। छोटा भाई भी लखनऊ रहता है। एक छोटी बहन है वह भी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad