मृतक की हुई पहचान: वाराणसी के लान संचालक की जौनपुर में की गई थी हत्या, शव जलाने का भी हुआ था प्रयास
JaunpurUpdateNews
जौनपुर में केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सोहनी गांव मे सिर कूंचकर हत्या के मामले मे मृतक की पहचान हो गई है। मृतक वाराणसी के पहड़िया का रहने वाला था लेकिन घटना के कारणों तक पुलिस अभी तक नही पहुंच पाई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।

सोहनी गांव में सोमवार की सुबह कुछ युवकों ने देखा कि महेंद्र सिंह के खेत में एक लाश पड़ी है। जिसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। युवक के शरीर पर ईंट से हमले के कई निशान थे। मृतक की पहचान छिपाने के लिए युवक के चेहरे पर भी कई वार किए गए थे। चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया था
सुबह अखबार में खबर छपने के बाद मृतक के परिजनों ने संज्ञान लिया और केराकत कोतवाली पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई कमलेश ने बताया कि मेरे बड़े भाई बृजेश (42) पुत्र चंद्र मोहन लान का संचालन करते थे। रविवार की शाम को साढ़े आठ बजे स्कूटी से घर आए जो ठीक लान से दो सौ मीटर पर है।
इसके बाद हमें फोन करके चार पहिया वाहन मांगे और घर से निकल गए और वापस नही आए। जिसकी गुमसुदगी के लिए हम लोगों ने सुबह लालपुर थाने पर तहरीर दी थी। भाई राधा मोहन मैरेज लान का संचालन करता हैं। मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या मे मृतक के परिजन कोतवाली पहुंच गए और लाश को देखने की मांग करने लगे।
इसके बाद हमें फोन करके चार पहिया वाहन मांगे और घर से निकल गए और वापस नही आए। जिसकी गुमसुदगी के लिए हम लोगों ने सुबह लालपुर थाने पर तहरीर दी थी। भाई राधा मोहन मैरेज लान का संचालन करता हैं। मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या मे मृतक के परिजन कोतवाली पहुंच गए और लाश को देखने की मांग करने लगे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।