• Breaking News

    बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौत और कई घायल, मची अफरातफरी

     JaunpurUpdateNews

    यूपी के आजमगढ़ जिले में रविवार दोपहर बाद रफ्तार का कहर नजर आया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार कई बार पलटी है। उसमें छह लोग बैठे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। कार सवार लोग बसखारी स्थित दरगाह में मत्था टेक लौट रहे थे। 

    डिवाइडर फांद कर चाय की दुकान में घुसी कार

    जानकारी के मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंचरी भगतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय संत राम अपने बेटे प्रदीप (25) और छह साल के बच्चे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही बालवरगंज के पास पहुंचे ही थे कि अतरौलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।

    वह राहगीरों को रौंदते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर एक चाय की दुकान में घुस गई। जिससे चाय की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस 108 नंबर पर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भिजवाया। 

    घायलों की अभी नहीं हुई पहचान

    मृतकों में संतराम (60) पुत्र भागीरथी निवासी पचरी भगतपुर थाना अतरौलिया, राम अवध (55) पुत्र कबिलाश और रामफेर (65) पुत्र शंकर निवासी लहरपार थाना कप्तानगंज के हैं। वहीं  25 वर्षीय प्रदीप और छह वर्ष का मासूम सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी कई बार पलटी है। उसमें करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार पहिया वाहन में सवार लोग बसखारी स्थित दरगाह में मत्था टेकने गए थे। हालांकि अभी घायलों का नाम व पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
    आजमगढ़ में

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad