• Breaking News

    छात्रा से करा दी शिक्षक की शादी, मिलने पहुंचा था घर

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर उपडेट न्यूज़: बिहार के जमुई जिले में एक रोचक मामला सामने आया है. यहां एक टीचर को कोचिंग पढ़ने आने वाली स्टूडेंट से प्यार हो गया. जब टीचर स्टूडेंट से मिलने उसके घर पहुंचा तो जबरन उसकी शादी करा दी गई. यह घटना जिले के मलयपुर थाना इलाके की बताई जा रही है. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

    जानकारी के अनुसार, यहां एक कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर को अपनी स्टूडेंट से प्यार हो गया. बताया जा रहा है कि टीचर स्टूडेंट से मिलने उसके घर पहुंचा था. उसी समय स्टूडेंट (Student) के परिजनों ने उसे को बंधक बना लिया. परिजनों ने ग्रामीणों से सलाह ली और रात में कैमरे के सामने स्टूडेंट से उसकी शादी करा दी.

    टीचर से स्टूडेंट की मांग में सिंदूर डलवाने का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की की मांग में सिंदूर भरा है, वहीं 'शिक्षक महोदय' उसके पास खड़े हैं. दूल्हा बने शिक्षक मुंगेर जिले के रोपा मोड़ का रहने वाला है. वो अपने रिश्तेदार के यहां बरहट इलाके के एक गांव में रहता है और गांव में ही कोचिंग पढ़ाता है. बताया जा रहा है कि कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

    इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हो गई थी. उन्होंने शिक्षक को एक दिन अपने घर बुलाया लेकिन वो नहीं पहुंचे. इसके बाद लड़की भी दूसरे दिन कोचिंग नहीं पहुंची तो इससे परेशान होकर वो शिक्षक उस लड़की के घर चला गया. उसी दौरान लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने उसकी शादी करा दी. हालांकि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को है, लेकिन किसी पक्ष की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

    मामले में मलयपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि कोचिंग चलाने वाले शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग और फिर छात्रा के परिजन के द्वारा शादी करवा देने का मामला संज्ञान में आया है. कोचिंग का शिक्षक छात्रा से मिलने उसके घर गया था, जहां परिजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर शादी करवा दी. शिक्षक के परिजन ने इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. किसी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad