रेप कर बाबा ने बनाया अश्लील वीडियो
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: बिहार की राजधानी पटना की एक लड़की के साथ फरीदाबाद में तंत्र मंत्र और पूजा पाठ के नाम पर रेप का मामला सामने आया है. लड़की को पटना के राजीव नगर इलाके की एक महिला प्रियंका के सहारे पहले पटना से दिल्ली बुलाया गया. फिर बनारस से उसे दिल्ली ले जाया गया. इसके बाद बनारस से 10 लड़के, उसे और उसकी सहेली को फरीदाबाद एक बाबा के पास ले गए. जहां पूजा करने का ढोंग किया गया. इसके कुछ देर बाद उस लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया.
प्रसाद खाने के बाद वो जब बेहोश हो गई तब लड़की के साथ ढोंगी बाबा समेत 10 लोगों ने गैंगरेप किया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गरीब परिवार की लड़की जो एक रेस्टोरेंट में काम करती है उसे बताया गया कि पटना से दिल्ली जाकर फरीदाबाद में एक पूजा में शामिल होना होगा. पूजा के बाद उसे 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. आरोप है कि लड़की ने ठीक वैसा ही किया, लेकिन उसे पैसे ना देकर उसके साथ बलात्कार किया गया. इतना ही नहीं आरोपी बाबा ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इस पूरे मामले में पटना की जिस महिला का नाम सामने आ रहा है उसका नाम प्रियंका है और वह राजीव नगर में रहती है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि प्रियंका उसकी सहेली की मकान मालकिन ने ही उसे पूजा पर बैठने और पैसों का झांसा दिया था. इसके बाद ही वो अपनी एक लड़की दोस्त के साथ 27 फरवरी को पटना से ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन गई. फिर वहां से बल्ला नाम का युवक दोनों लड़कियों को बनारस ले गया था. पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसकी सहेली के साथ भी वो लोग यही करने वाले थे, लेकिन उसके पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा में बैठने से रोक दिया गया इससे वह बच गई.
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।