• Breaking News

    बकरी के साथ रेप, फिर हत्या, आरोपी दबोचा गया

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज: केरल के कासरगोड में पुलिस ने एक शख्स को चार माह की प्रेगनेंट बकरी के साथ रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले सेंथिल के रूप में हुई है जो कि यहां एक होटल में काम करता था। होटल के मालिक ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

     होटल मालिक के मुताबिक मंगलवार को रात 11 बजे के आसपास जब बकरी के मेंमियाने की आवाज सुनी तो सभी वर्कर उठ गए। देखा तो वहां पास में ही एक प्रेग्नेंट बकरी पड़ी थी और खून बह रह था। लोगों ने देखा कि वहां से एक शख्स भाग रहा था। बाद में उसकी पहचान आरोपी के रूप में की गई। सेंथिल होटल में करीब दो साल से काम कर रहा था।


    पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। मालिक ने इस अपराध में दो अन्य लोगों को भी संलिप्त बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल सेंथिल ही इस अपराध में शामिल था। होसदुर्ग स्टेशन हाउस ऑफिसर का कहना है कि अप्राकृतिक अपराध को भी शिकायत में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा, सरकारी जानवरों के डॉक्टर ने बकरी का पोस्टमॉर्टम किया। इससे पता चला है कि उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad