• Breaking News

    साढ़े तीन फीट के इब्राहिम को मिली दुल्हन, जोड़ी देखने वालों की उमड़ी भीड़, धूमधाम से निकाह

     जौनपुर अपडेट न्यूज़

    कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है. मेरठ (Meerut) में ऐसे ही साढ़े तीन फीट के युवक इब्राहिम (Ibrahim) ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसको जीवनसाथी मिलेगा. इब्राहिम को उसी के कद की दुल्हन (Bride) इमराना मिली, जिसके साथ शनिवार को निकाह (Marriage) पढ़ा. दोनों का निकाह बड़ी ही गर्म जोशी के साथ संपन्न हुआ. निकाह देखने के लिए रिश्तेदार तो आए ही साथ ही साथ आसपास के लोग भी इक्कठा हुए. सभी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ निकाह का आनंद लिया. दरअसल, मेरठ के कंकरखेडा क्षेत्र में करीब 46 इंच (साढ़े तीन फीट) की इमराना रहती है, जिसका रिश्ता हापुड़ के रहने वाले इब्राहिम से हुआ. जिसका खुद का कद भी करीब 46 इंच का ही है. बता दें कि इमराना की उम्र 36 साल है तो इब्राहिम 38 साल का है. दोनो जन्म से ही शारीरिक कमी के कारण कद में छोटे रह गए.

    मेरठ की इमराना और हापुड़ जिले का इब्राहिम की जोड़ी ऊपर वाले ने बनाई थी, दोनों की उम्र 35 साल से ज्यादा है और इतने समय से दोनों को ही अपने शारीरिक कमी के कारण जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा था. लेकिन कहा जाता है ना की जोड़ी तो ऊपर वाला बनाता है और वक्त से पहले इंसान को कुछ नहीं मिलता, ऐसे ही तमाम कोशिशें करने के बाद भी न तो इमराना के परिवार को और न ही इब्राहिम के परिवार को अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा था. छोटे कद के कारण निकाह होने के लिए काफी समय से जीवन साथी की परिवार वाले तलाश कर रहे थे



    इब्राहिम के परिवार वालों ने बताया कि रिश्तेदारों से इमराना का पता चला था, जिसके बाद रिश्ते की बात करने के लिए हापुड़ से मेरठ आए थे और पहली ही नजर में एक दूसरे को दोनों ने पसंद कर लिया था. बता दें कि इब्राहिम अपने शारीरिक कमी होने के बावजूद भी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाता और खुद का ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है. इब्राहिम की बरात हापुड़ जिले से मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में आई शनिवार को इब्राहिम और इमराना का निकाह पढ़ा गया. इस दौरान गर्मजोशी के साथ ना केवल परिवार और रिश्तेदार ने स्वागत किया बल्कि आसपास के लोग भी इस अद्भुत निकाह को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे. इब्राहिम के परिवार वालों ने बताया कि काफी समय से निकाह को लेकर परेशान हो रहे थे और कई रिश्ते इब्राहिम के लिए देखे थे. लेकिन कहीं पर भी बात नहीं बन पाई, लेकिन ऊपर वाले ने जब निकाह कराया तो सभी चीजें एकदम से होती चली गई. इब्राहिम के निकाह से काफी खुश है. वहीं दूसरी तरफ इमराना और इमराना के परिवार के सदस्य भी निकाह से खुश है और पूरा निकाह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ दोनों के परिवार वालों ने मनाया. दोनों ही जोड़ियों ने इच्छा जताई कि निकाह के बाद कोई अच्छी जगह घूमने जाएंगे, ताकि एक दूसरे को और अच्छे से जान सके.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad