• Breaking News

    यूपी बोर्ड परीक्षा: जौनपुर में प्रशासन की पहल पर छात्रा ने वाहन में बैठकर दी परीक्षा, जानिए कारण

     JaunpurUpdateNews

    यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पाली के दौरान जौनपुर में कुछ ऐसा हुआ जो सभी की निगाहों में आ गया। प्रशासन की पहल पर एक छात्रा ने वाहन में बैठकर 10वीं की परीक्षा दी। इसके लिए अधिकारियों की अनुमति भी छात्रा को दी गई थी। दरअसल उक्त छात्रा बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गई थी।


    केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेसारा स्थित श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर वाहन में परीक्षा दे रही छात्रा कीर्ति मौर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।  10वीं की छात्रा कीर्ति मौर्या  जमालपुर की निवासी है। वह पेसारा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    छात्रा की स्कूटी को ऑटो ने मारी टक्कर

    बुधवार को वह अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूटी से श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा जा रही थी। धर्मापुर के पास एक ऑटो से टक्कर के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में कीर्ति के पैर और हाथ में चोटें लगीं थीं। गुरुवार को वह जिलाधिकारी के अनुमति पर परीक्षा केंद्र श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा चार पहिया वाहन से पहुंची।

    जहां परीक्षा केंद्र परिसर में वाहन में ही बैठकर उसने अपनी परीक्षा दी। घायलावस्था में छात्रा द्वारा परीक्षा दिया जाना क्षेत्र में उसके साहस की प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि जौनपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad