• Breaking News

    मौत की तारीख लिखकर युवक ने किया सुसाइड

     JaunpurUpdateNews

    जगदलपुर। शहर के राउतपारा में रहने वाले लापता युवक किशन गुप्ता का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। कोतवाली टीआई एमन साहू का कहना है कि नदी से शव बरामद कर लिया गया है। इधर किशन ने आत्महत्या से पहले अपने घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था इसमें कुछ लोगों से पैसे उधार लेने की बात लिखी हुई है। इसके अलावा उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में भी अपने जन्मदिन की तारीख के साथ 25 मार्च की तारीख अपडेट की है इसमें मौत की तारीख के सामने मोमबत्ती का सिंबल बनाया है, किशन ने इसी दिन आत्महत्या की।

    किशन महज 21 साल का था और इस पर इतना भी कर्ज सिर्फ 1 से 1.50 लाख ही था। ऐसे में अब सुसाइड नोट और दोस्तों के बयानों के आधार पर पुलिस यह जानने में जुटी हुई है कि किशन ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया।


    इधर किशन को जानने वाले दोस्तों का कहना है कि किशन बेहद साधरण लड़का था और वह किसी बुरी संगत में भी नहीं था। उसे गेमिंग का शौक था ऐसे में वह ज्यादातर समय गेमिंग में ही बिताता था। आत्महत्या से पहले भी उसने सोशल मीडिया एकाउंट में जन्मदिन की तारीख और मौत की तारीख अपडेट की है उसके नीचे उसने अपने सोशल मीडिया चैनल में डाले गए गेम के वीडियो का लिंक डाला है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad