• Breaking News

    भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पूरा यूपी हुआ भगवा, मुख्यमंत्री योगी ने होली खेल कर पहले संबोधन में दिया बड़ा बयान

     JaunpurUpdateNews

    उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गदगद है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जनपदों में भगवा लहरा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर खूब जमकर नृत्य कर रहे हैं। ढोल नगाड़ों के साथ जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा जीत के सराबोर में खुशियां मना रही है। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी, राज्य में जहां एक तरफ बड़े जनादेश के साथ वापसी करती हुई नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे योगी आदित्यनाथ ने भी जीत दर्ज की है। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि ये जीत एक एक कार्यकर्ता की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं। उन्होंने कहा कि यूपी में देश की सबसे बड़ी आबादी है। इसलिए यहां पर देश और दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं। ऐसे में निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के साथ हमने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। गोरखपुर में भी योगी आदित्यनाथ ने जीत दर्ज की है। ऐसे में गोरखपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में बुलडोजर रैली निकाली।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad