• Breaking News

    Credit Card बंद करने का झांसा देकर सेल्समैन से 1.36 लाख ठगे

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज: क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर एक सुपरबाजार के सेल्स मैन से 1.36 लाख की ठगी हो गई। सेल्समैन को ठग ने फोन किया और कार्ड में एक्टिव प्लान को बंद करने का झांसा दिया। ठग ने सेल्समैन से व्यक्तिगत जानकारी ली। इसके बाद ओटीपी पूछा।

    सेल्समैन ने जैसे ही ओटीपी बताया, अलग-अलग किश्त में खाते से पैसा निकाल लिया गया। जब मैसेज आया तो ठगी का पता चला। उसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा निवासी सुरेश खुंटे एक सुपरबाजार में सेल्समैन हैं।

    उसके पास स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। दो मार्च को फोन आया कि उनके क्रेडिट कार्ड में सीसीपी प्लान एक्टिव है। उसे बंद कराना होगा। तब सुरेश ने कहा कि उन्हें कार्ड की सेवा ही नहीं चाहिए। कार्ड ही बंद कर दिया जाए। ठग ने उनसे जन्मतिथि, नाम, पता और क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा।

    उसके बाद सुरेश के मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया। सुरेश ने ओटीपी नंबर ठग को बता दिया। इसके बाद ठग ने अलग-अलग किश्त में खाते से पैसे निकाल लिए। जब ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। सुरेश ने तुरंत खाता ब्लॉक कराया।

    रायपुर साइबर सेल में शिकायत भी की, लेकिन उनका पैसा वापस नहीं आया। पुलिस ने 27 दिन की जांच के बाद ठगी का केस दर्ज किया है।

    रिचार्ज करने के बहाने 25 हजार निकाले

    सिद्धार्थ चौक निवासी उत्तम गुहा ने 18 फरवरी को ऑनलाइन टाटा स्काई रिचार्ज किया। इसके बाद टाटा स्काई चालू नहीं हुआ तो इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर लेकर फोन किया। ठग ने एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया। उसके बाद खाते से 25 हजार रुपए निकल गए।

    दूसरे दिन क्राइम एंड साइबर यूनिट में शिकायत की। उसके बाद उत्तम ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत की।आज तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad