Jaunpur Breaking: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
जौनपुर अपडेट न्यूज़
(जौनपुर): शेरवां गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता का कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वजन आत्महत्या करना बता रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस ने खोजी कुत्ते व फारेंसिक टीम भी मदद ली।
.jpeg)
उक्त गांव निवासी संजय सिंह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह आमदिनों की तरह स्कूल चले गए। नौ वर्षीय बड़ा बेटा कार्तिक भी पढ़ने के लिए स्कूल चला गया। छह वर्षीय जुड़वा बच्चे वीरू व परी घर के बाहर खेलने चली गईं। तब घर में उनकी 30 वर्षीय पत्नी रूपा सिंह अकेली थीं। करीब 11 बजे संजय सिंह के भतीजे रवि सिंह व रिश्तेदार पवन सिंह कहीं से आए तो दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर खटखटाया। आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी अनहोनी की आशंका से वे चहारदीवारी फांदकर आंगन में उतरे। वहां से देखा तो कमरे में रूपा सिंह का साड़ी के फंदे के सहारे शव लटका था। सूचना पर पति संजय सिंह भी आ गए। उन्होंने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को पूछताछ में स्वजन ने रूपा सिंह के आत्महत्या करने की बात कही, कितु कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सके। उन्होंने छानबीन में मदद के लिए जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता व फारेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।