• Breaking News

    Jaunpur DM: नकल रोकने के लिए होगी संख्त कार्यवाही: जिलाधिकारी

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी केन्द्र व्यवस्थापक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रट प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 24 मार्च से प्रारम्भ होकर 12 अप्रैल तक संचालित इस परीक्षा में कोई भी छात्र/छात्रा, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य कार्मिक परीक्षा केन्द्र के अन्दर पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं जायेंगे। सभी परीक्षा केन्द्र पर CCTV. कैमरा की व्यवस्था रहेगी। 
          
    उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल पर रोक लगाने तथा परीक्षा की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 के प्राविधानों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी सामूहिक नकल की सूचना प्राप्त होने पर इन प्राविधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 230 केन्द्र व्यवास्थापक, 230 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक लगाये गये है।

     संवेदनशील परीक्षा केन्द्र 36 एवं अतिसंवेदनशील 17 परीक्षा केन्द्र है। विद्यालयो के प्रभावी नियंत्रण हेतु 11 संचल दल का गठन किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये हैं। पूरे जिले में धारा-144 लागू है। परीक्षा केन्द्र के एक किलोमीटर के भीतर फोटो कांपियर एवं स्कैनर की दुकान परीक्षा अवधि में प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केन्द्र के बाहर 100 मीटर तक अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर परीक्षा स्थल पर लेकर नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण एवं व्यवस्था कार्य में लगे अध्यापक एवं केन्द्र अधीक्षक को लोकसेवक माना गया है। इन पर प्रहार आदि की दुर्घटना के मामलों को संज्ञेय अपराध मानते हुये सभी थानाध्यक्ष एफ.आई.आर. दर्ज करेंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र की निगरानी करायी जायेगी।

    जनपदीय मॉनिटरिंग सेल का गठन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर 9454417649 है। कन्ट्रोल रुम का गठन कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय उ0मा0वि0 आरा, ब्रम्हजीत यादव है जिनका मोबाइल नम्बर 9839764024 है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त सभी कक्ष निरीक्षक पहचान पत्र के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विषय से सम्बन्धित अध्यापक परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं करेंगे। सभी प्रश्नपत्र परीक्षा केन्द्र पर लोहे की आलमारी में डबल लाक में रखे जायेंगे, जिसकी एक चाभी केन्द्र व्यवस्थापक तथा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को सी.सी.टी.वी. कैमरे की निगरानी मे रखा जायेगा तथा उन्हें खोलते समय सी.सी.टी.वी. कैमरे की रिकार्डिंग अवश्य करायी जायेगी। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 रामप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad