• Breaking News

    Jaunpur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत #JaunpurUpdateNews

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर-जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जलालपुर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह आज सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक से रेहटी में स्थित अस्पताल जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर लगे डिवाइडर के पत्थर से टकरा गई।

     हेड कांस्टेबल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जहां घायल हो गए वहीं उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेड कांस्टेबल सड़क पर गिरकर काफी देर तक खड़े रहे लेकिन राहगीर तमाशा ही बने देखते रहे और कुछ लोग वीडियो बनाने में जुट गए थे। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    कुछ देर बाद घायल हेड कांस्टेबल को किसी तरह से पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद सिपाही व आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 2006 बैच के हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर के निवासी बताए गए हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad