• Breaking News

    Jaunpur News :योगी कैबिनेट में पुराने चेहरों को तवज्जो या नए चेहरों को मौका? पूर्वांचल के इन विधायकों को आया फोन

     JaunpurUpdateNews
    यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। यूपी सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ आज शपथ लेंगे। आज सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की कैबिनेट में वाराणसी समेत पूर्वांचल के कितने विधायकों को जगह मिलेगी।


    क्या इस बार फिर से पुराने मंत्रियों के कंधे पर मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या फिर किसी अन्य चेहरे को मौका मिलेगा।  योगी 2.0 की नई टीम कैसी होगी। इसमें कौन अंदर होगा और कौन बाहर। इसका आधिकारिक एलान तो आज शाम तक होगा लेकिन कयासों का दौर तेज है।  


    पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। अब यह देखने वाली बात होगी कि योगी-2 सरकार के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के किन-किन जिलों को प्रतिनिधित्व का मौका  मिलेगा। 
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    इन विधायकों को आया सीएम आवास से फोन

    फिलहाल मिली सूचना के मुताबिक, बनारस से सोनभद्र तक कई विधायकों को फोन कर आज लखनऊ शपथग्रहण में बुलाया गया है। इस इशारे को मंत्री पद से जोड़कर देखा जा रहा है। बलिया की सदर सीट से विधायक दयाशंकर सिंह, ओबरा विधायक व संजीव सिंह गोंड, 

    जौनपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक गिरीश चंद्र यादव, वाराणसी की शिवपुर सीट से विधायक अनिल राजभर, शहर दक्षिणी से विधायक रविंद्र जायसवाल समेत कई विधायकों को सीएम आवास से फोन कर लखनऊ बुलाया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर बाद होगा। 37 साल बाद ऐसा होने जा रहा, जब पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई सीएम दूसरी बार इस कुर्सी पर आसीन होगा।    

    योगी मंत्रिमंडल में बढ़ सकता है पूर्वांचल का रसूख

    प्रचंड बहुमत के बाद आज लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल में पूर्वांचल का भी रसूख बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वांचल के कई नेताओं को मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए कयासों के दौर शुरू है।  विधानसभा चुनाव में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ जैसे जिलों में अहम भूमिका निभाने वाले एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा की भी ताजपोशी हो सकती है। 

    ओबरा से दूसरी बार विधायक बने संजीव का मंत्री बनना तय!
    योगी-2 सरकार के मंत्रिमंडल में सोनभद्र को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। ओबरा के विधायक संजीव सिंह गोंड को दोबारा मंत्री पद मिल सकता है। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास से उन्हें फोन कर बुलाया गया। वहां उन्हें शाम को शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने को कहा गया है। माना जा रहा है कि अनुसूचित जनजाति कोटे से संजीव सिंह गोंड को मंत्री बनाया जाएगा।

    विधानसभा के कुल 403 विधायकों में से भाजपा के दो विधायक ही अनुसूचित जनजाति से हैं। संजीव सिंह गोंड को पिछली बार भी अनुसूचित जनजाति कोटे से ही मंत्री बनाया गया था। इस बार भी सरकार बनने पर उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है। मंत्री बनाए जाने की संभावनाओं के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    42 साल का रिकार्ड तोड़ने वाले गिरीश चंद्र यादव को फिर मिलेगा मौका?
    जौनपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा के सिटिंग विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को योगी सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने इस बार लगातार दूसरी बार सदर से चुनाव जीतकर 42 साल का रिकार्ड तोड़ा है। उन्होंने साल 2017 के चुनाव में 90324 मत पाकर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में उन्हें 97264 मत मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी मो. अरशद खान को 88636 मत मिले।

    वाराणसी से ये बन सकते हैं मंत्री
    भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो वाराणसी के अनिल राजभर को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पिछली बार मंत्रिमंडल में रहे रविंद्र जायसवाल और डा. नीलकंठ तिवारी पर विचार किया जा रहा है। पूर्वांचल में भूमिहार चेहरे के रूप में उभरे दूसरी बार के विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।  पटेल नेताओं में मिर्जापुर के रमाशंकर पटेल व अनुराग पटेल के साथ ही रोहनिया विधायक डा. सुनील पटेल और सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल भी दौड़ में है। 

    मंत्रियों के प्रमोशन की भी उम्मीद
    पिछली बार मंत्री बने तीनों विधायकों को प्रमोशन की भी उम्मीद है। अनिल राजभर को बड़े मंत्रालय के साथ ही प्रमुख चेहरे के रूप में जगह मिल सकती है। इसके अलावा डा. नीलकंठ तिवारी और रविंद्र जायसवाल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही यह तस्वीर साफ होगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad