• Breaking News

    Jaunpur News: विश्वविद्यालय की परिसर परीक्षाएं शुरू, चला सघन तलाशी अभियान

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परिसर परीक्षाएं केंद्र संख्या एक व दो पर शुरू हो गई। केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश और डॉ संजीव गंगवार ने बताया की परिसर के समस्त पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 1500 विद्यार्थियों ने दो पाली में परीक्षा दी। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के प्रेरक उद्बोधन से अभिप्रेरित विद्यार्थियों ने उत्साह से लबरेज होकर परीक्षा दी। सभी विद्यार्थियों ने कुलपति के विचारों को आत्मसात किया और परीक्षा में सुचितापूर्वक सम्मिलित हुए। 



    केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश और सहायक केंद्राध्यक्ष श्री सुशील कुमार , विनय वर्मा , प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, अशोक यादव, ज्ञानेंद्र पाल और प्रभाकर सिंह आदि ने सचल दस्ते के प्रभारी डॉ अवध बिहारी सिंह , डॉ आशुतोष कुमार सिंह , प्रो अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडेय, प्रो. देवराज, डॉ सुनील कुमार के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया 

    परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह के आदेशों के अनुपालन में जो छात्र बिना एडमिट कार्ड के उपस्थित हुए उनसे उनके विभागाध्यक्षों द्वारा अग्रसारित आवेदन लेने के पश्चात ही उन्हें परीक्षा देने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई।परिसर में संचालित रज्जू भैया संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय , विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग संकाय,‌मास कम्युनिकेशन , एप्लाइड साइकोलॉजी आदि के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परिसर की प्रथम दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा में अनुपम कुमार , मनोज त्रिपाठी , श्रुति श्रीवास्तव , प्रियम सेठ , अलका सिंह , शैलेश यादव व शिवम ने सहयोग किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad