Jaunpur News: एक गांव के लोगों के लिए होंगे दो विधायक
JaunpurUpdateNews
जलालपुर। रेहारी गांव के मतदाताओं के लोगों ने केराकत और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो विधायकों को चुनने के लिए सोमवार को अपना वोट डाला। गांव के लोगों का कहना था कि परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में विकास खंड जलालपुर की इस ग्राम पंचायत को केराकत और जफराबाद दो विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया था।
तब से यह गांव प्रधान एक और दो विधायक चुनता है, क्योंकि रेहारी ग्राम पंचायत के लोग जिनकी मतदाताओं की संख्या करीब 834 है, केराकत विधानसभा क्षेत्र का विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। दूसरी तरफ, इसी गांव के बेला पुरवां के मतदाता जिनकी संख्या करीब 632 है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र का विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। यह गांव रेहारी और बेला दो पुरवों में बंटा हुआ है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।