• Breaking News

    Jaunpur: हारे भाजपा प्रत्याशी का आरोप: सांसद, दो ब्लाक प्रमुखों और पार्टी के जिला महामंत्री ने सपा को दिलवाया वोट

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भइया का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी हार की तोहमत वे अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाते सुने जा रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे ही पैसे से मेरे खिलाफ चुनाव में प्रचार किया गया।


    इसकी शिकायत मैं 15 मार्च को संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करूंगा। वायरल ऑडियो में वह राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा द्विवेदी ने दबाव डाल कर उनसे कार्यकर्ताओं को देने व पार्टी नाम पर 10 लाख रुपये लिए

    इस पैसे से दारू व मीट खरीदकर दलित बस्तियों में बटवाया गया और सपा प्रत्याशी को वोट देने को कहा गया। ऑडियो में वे सांसद के अलावा ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र सिंह फंटू और ब्लाक प्रमुख सुजानगंज श्री प्रकाश शुक्ला और भाजपा के जिला महामंत्री सुशील मिश्रा का नाम लेते कहते हैं कि उन लोगों ने साजिश के तहत चुनाव हरवाया है।

    दुबे का आरोप है कि दोनों ब्लाक प्रमुखों ने प्रधान और बीडीसी सदस्यों को धमकाया और सपा के पक्ष में वोट कराया, जबकि वे गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चल रहे थे। इन लोगों द्वारा वोटरों को सपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए कहा गया।
     

    इस बारे में पूछने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का कहना था कि उनके आरोपों का जवाब मैं पार्टी फोरम पर दूंगी। मैंने विरोध किया है या समर्थन किया है यह तो उन्हें मिले मत ही बता रहे हैं। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad