Jaunpur: शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भंडरिया मोहल्ला में बीती रात शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की नींद सुला दी। जानकारी होने पर मृत महिला के परिजन मौके पर पहुंच गये। वे लोग पुलिस से शिकायत करने के बजाय रात भर दोनो पक्ष पंचायत करते रहे। इसकी जानकारी सुबह पुलिस को हुई तो थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बीती रात लगभग 12 बजे इस्लाम शराब के नशे में धुत होकर घर आया। पत्नी रुखसार ने शराब पीने का विरोध किया और खरी खोटी सुनाई । पति को पत्नी की बात नागवार लगी और अपना आपा खो बैठा। इस्लाम ने पहले रुखसार को जमकर पीटा। फिर रसोई में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। हमले में रुखसार लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। रात में मोहल्ले वालों मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। रुखसार के बड़े पिता मोढ़ बढ़दहवा जिला भदोही निवासी अमीन मौके पर पहुंचे।
मड़ियाहूं के सीओं संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बीती रात 30 वर्षीय रूखसार नामक महिला की उसके पति इस्लाम ने धारदार हथियार उसकी गला काटकर हत्या कर दी। रात में किसी ने इसकी शिकायत पुलिस न देकर पंचायत करते रहे। सुबह इसकी जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उक्त महिला की शव पड़ा था जिसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या की गयी है। मेरे द्वारा आदेश दिया गया है कि पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाय यदि परिवार वाले एफआइआर दर्ज नही कराते है तो पुलिस खुद संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।