Jaunpur: पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ने लगी अगलगी की घटनाएं
JaunpurUpdateNews
जौनपुर : गर्मी के दस्तक देते ही तेज हवा के साथ अंधड़ के दिन भी शुरू हो गए हैं, यह करीब दो माह तक जारी रहेगा। ऐसे में अगलगी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसका मुख्य कारण ढीले व जर्जर विद्युत तार बन रहे हैं। तेज हवाओं के चलने से तारों के सटने से निकली चिगारी सूखती फसलों में गिरने से हादसे का मुख्य कारण बन जाती है। 45 लाख की जनसंख्या वाले इस जनपद में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की व्यवस्था नाकाफी है। अधिकांश घटनाओं में अग्निशमन दस्ता मौके पर तब पहुंचता है जब सबकुछ राख हो चुका होता है।
जिले में दो स्थाई फायर स्टेशन जिला मुख्यालय पर और सतहरिया औद्योगिक आस्थान (सीडा) मुंगराबादशाहपुर परिसर में है। इसके अलावा चार तहसील मुख्यालयों शाहगंज, बदलापुर, केराकत व मड़ियाहूं में थाना परिसर में अस्थाई फायर स्टेशन क्रियाशील हैं। इन्हें भी स्थाई किए जाने की दिशा में बहुत तेजी से काम चल रहा है।
फायर ब्रिगेड के बेड़े में आठ बड़े व दो छोटे दमकल वाहन हैं। इसके अलावा चार छोटे रेस्क्यू वैन भी हैं। फिलवक्त 52 फायरमैन हैं, 11 और जल्द ही स्थानांतरित होकर आने वाले हैं। इसके बाद इनकी संख्या 63 हो जाएगी। सात लीडिग फायरमैन (हेड कांस्टेबल), एक सेकेंड आफिसर और सिर्फ 12 ड्राइवर हैं। ऐसे करें फसल का बचाव.. -तारों के नीचे फसलों को न रखने से हर हाल में बचें किसान।
-शार्ट सर्किट से आग लगने पर विभाग को सूचित करने के साथ पेड़ों की टहनियों से पीट-पीट कर आग बुझाएं।
-अगलगी की घटना होने पर सही नाम पता बताया जाए।
-सड़कों पर वाहन जाने पर उसके लिए रास्ता खाली किया जाए, जिससे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।
-लोग खेतों के आस-पास गड्ढों में पानी को भरकर रखें।
ग्रीष्मकालीन व्यवस्था के लिए 190 लाख का बजट
ग्रीष्म ऋतु में जर्जर तारों के बदलने, ट्रांसफार्मरों के क्षमता वृद्धि, ट्री कटिग आदि व्यवस्था के लिए 190 लाख का प्रस्ताव है। जल्द की टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। यदि कहीं ढीले व जर्जर तार हों तो किसान विभाग को जानकारी दें। तार टूटकर गिरने और स्पार्किंग होने पर नजदीक के उपकेंद्र पर तुरंत सूचित कर आपूर्ति बंद करा दें। अभी से ही विभाग के कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।
-विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता।
तापमान बढ़ने के साथ ही फसल पकनी शुरू हो गई हैं। इसे देखते हुए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी थानों पर संसाधनों से लैस अग्निशमन दस्ता तैनात है। सूचना मिलते ही तत्काल दस्ता घटनास्थल पर पहुंच जाएगा।
-अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।