Jaunpur : प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित, विद्यालय में बच्चों के सामने की थी मारपीट
JaunpurUpdateNews
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के मानिकपुर प्राइमरी विद्यालय में मारपीट करने के मामले में बीएसएस डा. गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। दोनों अध्यापकों को अलग-अलग विद्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है।
सहायक अध्यापक शिव शंकर यादव की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में कटवार स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में लगी है। 26 मार्च शनिवार को वह परीक्षा ड्यूटी में न जाकर बिना किसी अनुमति के पौने दस बजे सीधे विद्यालय पहुंच कर उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार जायसवाल ने उनसे बिना अनुमति के उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने का कारण पूछा और खंड शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए उनके मोबाइल से बात करा दी थी। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए सहायक अध्यापक ने बच्चों के सामने ही प्रधानाध्यापक की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी।
बात बढ़े न इसलिए शिक्षक नेताओं ने दोनों में सुलह करा दी थी, लेकिन रविवार को दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध बरसठी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। बीएसए ने अनुशासनहीनता मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया।
उनकी आख्या पर बीएसए ने विद्यालय परिसर में मारपीट करने, शैक्षिक वातावरण दूषित करने के साथ ही छात्र-छात्राओं पर असामाजिक छाप छोड़ने के निंदनीय कार्य करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर व सहायक अध्यापक शिव शंकर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसहरा में संबद्ध कर दिया।

दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध बरसठी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। बीएसए ने अनुशासनहीनता मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।