• Breaking News

    Jaunpur: छात्रों ने नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक

     JaunpurUpdateNews

    नूरुद्दीन खां ग‌र्ल्स पीजी कालेज अफलेपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्तरपट्टी प्राथमिक विद्यालय पर बापू बाजार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रासेयो समन्वयक डाक्टर राकेश कुमार यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता सबसे नेक काम है।

    स्वागत भाषण में प्राचार्य डाक्टर अब्दुल कादिर खां ने सात दिन के विशेष शिविर में किए गए कार्यों की तारीफ की। नोडल अधिकारी अजय कुमार सिंह ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। अध्यक्षता अवकाश प्राप्त अध्यापक समर बहादुर यादव व संचालन डाक्टर सिकंदर ने किया। इस अवसर पर साबिर खां, संजय यादव, ग्राम प्रधान सलीम खां आदि उपस्थित रहे।

    इसी तरह टीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना की स्वयं सेविकाओं ने शिविर के छठें दिन सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत मलिन बस्ती में जाकर लोगों को नशा से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया। स्वागत शालिनी सिंह, संचालन राजश्री सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पूनम सिंह ने किया। बौद्धिक सत्र की मुख्य वक्ता डाक्टर मधुलिका सिंह ने विचार व्यक्त कर स्वयंसेविकाओं को उत्साहित किया।

    इसी प्रकार रामसमुझ पीजी कालेज फत्तूपुर में आयोजित शिविर में प्राचार्य डाक्टर रमेश कुमार मिश्र ने स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना की।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad