• Breaking News

    Jaunpur: यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़ कर वापस आये छात्रों ने डीएम से की यह मांग

    JaunpurUpdateNews

     जौनपुर अपडेट न्यूज़, जौनपुर।  युद्ध हो जाने के कारण यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़ कर आए छात्रों ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। छात्रों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि मेरी पढ़ाई बीच में अकारण ही युद्ध के कारण अवरुद्ध हो गया जिसमें हम छात्रों का भविष्य अंधकार में होना प्रतीत हो रहा है। हम छात्रों का बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है ऐसी स्थिति में हम मांग करते हैं कि स्थानीय मेडिकल कालेज में हमें प्रवेश देकर हमारी पढ़ाई पूर्ण करवा कर हमें सहयोग प्रदान करें। यूक्रेन सरकार हमें ऑनलाइन प्रारूप में पाठ्यक्रम पूरा कराने की पेशकश करती है तो भी संभव नहीं है। 

    क्योंकि चिकित्सा पाठ्यक्रम ऑनलाइन के माध्यम से प्रेक्टिकल तथा क्लीनिकल अध्ययन से वंचित रहेंगे हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और हमारी पढ़ाई स्थानीय मेडिकल कॉलेज में पूरा करवाने की कृपा करें। 


    जिलाधिकारी ने छात्रा सुष्मिता सिंह, सिरकोनी निखिल वर्मा,  सौरव यादव नाथूपुर ,उज्जवल यादव खुटहन के बारे में विधिवत जानकारी लिया किस तरीके से युद्ध के दौरान भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहा वहां पर खाने पीने की क्या स्थिति आप लोगों की थी वापस आने में कोई समस्या तो नहीं हुई।

    छात्रों ने जिलाधिकारी से खुलकर के अपनी आपबीती समस्याओं को बताया पत्रकारों ने छात्रों से जानकारी चाही तो छात्रों ने बताया कि किन मुश्किलों से हम लोग यूक्रेन छोड़ा जान हथेली पर लेकर के हम लोग किसी तरीके से जो भी साधन मिला भागते भागते बॉर्डर से लगी सीमाओं पर गए यहां से हमें मिशन गंगा के तहत भारत सरकार द्वारा सुविधाएं प्रदान कर अपने वतन वापस बुलाया गया जिलाधिकारी ने छात्रों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह से वार्ता कर छात्रों से मुलाकात के लिए बताया छात्रों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर जौनपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए एक पत्र दिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो भी संभव प्रयास होगा छात्रों के लिए वह हम लोग करेंगे.अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के साथ चाय नाश्ता कर हौसला अफजाई किया बच्चों ने जिलाधिकारी जौनपुर एवं मिशन गंगा के तहत आभार व्यक्त किया। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad