• Breaking News

    UP Election Result Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज आएंगे नतीजे, आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

     Jaunpur Update News

    UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम आज आएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के साथ ही नतीजों से जुड़े रुझान भी आने लगेंगे। चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि प्रदेश भर में मतगणना के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा में सबसे अधिक पांच, अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में 2-2 व बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 403 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

    मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा

    कासगंज के मतगणना के मंडी समिति परिसर में पुलिस बल ड्यूटी पर पहुंच गए हैं। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा है। मतगणना कार्मिक भी स्थल पर पहुंच गए हैं। कासगंज मंडी समिति परिसर में मतगणना के लिए विभिन्न पार्टियों के एजेंटों की कतार भी लगी है। कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना कार्मिक भी अपनी ड्यूटी पत्र ले रहे हैं। मोबाइल और पानी की बोतल भी प्रतिबंधित हैं। 

    छठे-सातवें चरण में पीएम मोदी का दांव

    चुनाव के छठे और सातवें चरण में पूर्वांचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तोकत झोंकी। सातवें चरण में वाराणसी भी आता है, जहां से पीएम मोदी सांसद हैं। उन्होंने वाराणसी में न केवल विशाल रोड शो किया वरन चुनावी रैली को भी संबोधित किया।

    इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

    सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सरकार छोड़ने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और दलबदल करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारासिंह चौहान और धर्मसिंह सैनी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनावी नतीजे उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पिछड़े वर्ग के चेहरे केशवप्रसाद मौर्य के लिए भी इम्तिहान साबित होंगे।

    कब कहां हुआ मतदान

    उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में मतदान हुआ था।
    चरणजिलेसीटमतदानइन इलाकों में
    पहला115810 फरवरीपश्चिमी उत्तर प्रदेश
    दूसरा095514 फरवरीपश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड
    तीसरा165920 फरवरीपश्चिमी, मध्य यूपी, बुंदेलखंड
    चौथा095923 फरवरीअवध, बुंदेलखंड, मध्य यूपी
    पांचवां116127 फरवरीअवध, बुंदेलखंड
    छठा105703 मार्चपूर्वांचल के इलाकों में
    सातवां095407 मार्चपूर्वांचल के इलाकों में


    नहीं गिने जाएंगे बूथ नंबर 105 के वोट

    फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के बूथ नंबर-105 पर पड़े मतों की गिनती बृहस्पतिवार की मतगणना में नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि चुनाव से पहले इस बूथ के मॉकपोल वाले वोट हटाए बिना ही मतदान करा दिया गया था और ईवीएम भी जमा करा दी गई थी। अब हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्चियों के आधार पर अलग से मतगणना कराई जाएगी

    बसपा को वोट शेयर में 3.5 फीसदी की कमी हुई, सीटें एक चौथाई हो गई

    बहुजन समाज पार्टी को 2012 में 25.9 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी 80 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं, 2017 में बसपा को वोट शेयर घटकर 22.4 फीसदी रह गया। वोट शेयर में साढ़े तीन फीसदी की कमी होने पर बसपा की सीटों में 61 सीटों की कमी हुई।

    सात फीसदी वोट कम होने पर सत्ता से बाहर हो गई थी सपा

    समाजवादी पार्टी को 2012 में 29.2 फीसदी वोट मिले थे। सपा 224 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। 2017 में सपा के वोट शेयर में सात फीसदी से ज्यादा की कमी हुई। पार्टी का वोट शेयर घटकर 22 फीसदी रह गया। सात फीसदी वोट कम होने पर सपा की सीटों में 177 सीटों की कमी हो गई।

    2017 में भाजपा का वोट 25 फीसदी बढ़ा

    भारतीय जनता पार्टी को 2012 में 15 फीसदी वोट मिले थे। 2017 में उसका वोट प्रतिशत बढ़कर 40 फीसदी हो गया। वोट फीसदी में 25 प्रतिशत के इजाफे से भाजपा को 265 सीटों का फायदा हुआ। 2012 में उसे 47 सीटें मिलीं थीं, जो 2017 में बढ़कर 312 हो गईं।

    मतदान प्रतिशत में कमी की यह रही बड़ी वजह

    इस बार मतदान प्रतिशत में कमी की बड़ी वजह दूसरे राज्यों से मजदूरों का न लौटना भी माना जा रहा है। 2017 में होली से ठीक पहले हुए चुनाव में बड़ी संख्या में मजदूर आ गए थे। शायद इस बार कोविड की वजह से मजदूर मतदान के लिए नहीं लौटे।

    यूपी में इस सीट पर हुआ 75 फीसदी से अधिक मतदान

    सहारनपुर की बेहट और नकुड़ सीटें ऐसी रहीं जहां 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पिछली बार यहां इससे अधिक वोट पड़े थे। वहीं प्रयागराज की उत्तरी सीट पर केवल 39.34 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आगरा की कैंट और आगरा साउथ में भी साढ़े पांच प्रतिशत तक गिरावट आई।

    मैनपुरी की करहल सीट पर पिछली बार के मुकाबले 6.68 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र कौशांबी की सिराथू सीट पर भी 3.92 प्रतिशत अधिक वोट पड़े। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर शहर में 2.29 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर 72.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

    2017 में यहां 70.34 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। वहीं, सबसे कम 51.56 प्रतिशत लोगों ने सिद्धार्थनगर में वोट डाले। पिछले चुनाव के मुकाबले .69 प्रतिशत कम मतदान हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो लखनऊ में अबकी 1.64 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ, जबकि मेरठ में 1.99 प्रतिशत कम लोगों ने वोट डाले।

    पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों का भी होगा मिलान

    निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि ईवीएम की गणना समाप्त होने के बाद हर विधानसभा के पांच बूथों के मतदेय स्थल की वीवीपैट की गिनती होगी। यह बूथ लॉटरी के जरिए तय किए जाएंगे। किसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जीत का अंतर मतगणना के समय रद्द किए गए पोस्टल बैलेट से कम होगा तो परिणाम की घोषणा से पहले रद्द किए गए सभी पोस्टल बैलेट का रिटर्निंग आफिसर द्वारा सत्यापन कराया जाएगा और उसकी वीडियो ग्राफी भी होगी

    पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

    आयोग की ओर से बताया गया है कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। साढ़े आठ से ईवीएम की भी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहेगी।

    मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था : आयोग

    भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को और वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्री निवास को तैनात किया है। आयोग की ओर से बताया गया है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    अधिकृत श्रेणी के अलावा मतगणना केंद्र के परिसर में मोबाइल फोन, लैपटाप, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्ट्रांग रूम खोले जाने से लेकर ईवीएम को गणना टेबिल पर ले जाने तथा संपूर्ण गणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। हर चक्र की गणना पूरी होने के बाद परिणाम प्रत्याशियों व उनके एजेंट को दिया जाएगा।

    2017 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में मामूली कमी

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार 60.80 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 61.11 प्रतिशत था। इस चुनाव में भी भी पिछले के मुकाबले पुरुषों ने कम और महिलाओं ने अधिक मतदान किया। हालांकि 2017 के मुकाबले इनका प्रतिशत कम रहा। 2017 में 63.38 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। इस बार यह संख्या 62.24 प्रतिशत रह गई। वहीं पुरुषों ने .35 प्रतिशत अधिक मतदान किया। 2017 में इनका आंकड़ा 59.21 प्रतिशत था, जबकि इस बार 59.56 प्रतिशत रहा। 

    UP Election Result Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज आएंगे नतीजे, आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले इस बार .31 प्रतिशत मतदाताओं ने कम वोट डाले। यानी पिछली बार 14.16 करोड़ मतदाताओं में से 8.65 करोड़  लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार 15.02 करोड़ में 9.13 करोड़ ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम की भी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती जारी रहेगी।







    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad