• Breaking News

    UP MLC Election 2022: सपा को बड़ा झटका, एटा में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, भाजपा की निर्विरोध जीत तय

    JaunpurUpdateNews

    एटा में एमएलसी चुनाव को लेकर दो दिन से चल रही हंगामेदार स्थिति के बीच मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन ने सपा के दोनों प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में कमी बताते हुए नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया है। इनके अलावा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार के नामांकन पत्र को भी खारिज किया गया है। इसके साथ ही भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया

    दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन भाजपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सपा से प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश सिंह यादव ने एक-एक सेट में रिटर्निंग अधिकारी डीएम अंकित अग्रवाल को अपने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव ने पर्चा दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। 

    सपा प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में बताई गई कमी

    नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने सपा के उदयवीर सिंह और राकेश सिंह यादव के शपथ पत्रों में कमी बताते हुए नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया। वहीं सुभासपा प्रत्याशी अनुज कुमार का नामांकन भी खारिज हो गया है। ऐसे में अब दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बवाल भी हुआ। सपा प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 

    सपा प्रत्याशियों ने लगाया मारपीट का आरोप 

    आरोप है कि कलक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सपा प्रत्याशियों के कपड़े भी फट गए। उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। इससे पूर्व नामांकन के अंतिम दिन भी सपा और भाजपा के लोग भिड़ गए थे। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad