VIDEO: सिर्फ 3 सेकंड में धराशायी हो गई 5 मंजिला इमारत, पलभर में उजड़ा लोगों का आशियाना
यह वीडियो एक 5 मंजिला इमारत से जुड़ा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 मंजिला इमारत मात्र 3 सेकंड के भीतर भरभराकर धराशायी हो जाती है. सोचिए जो लोग भी इस बिल्डिंग में रहते थे, उनके दिल पर क्या बीता होगा. उनको तो ऐसा लगा होगा कि उनका जीवन ही बर्बाद हो गया है. वीडियो देखकर आप भी कुछ पल के लिए निराश हो जाएंगे.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 5 मंजिला इमारत पहले टेढ़ी होती है और देखते ही देखते धराशायी हो जाती है. आप देख सकते हैं कि इस 5 मंजिला ऊंचे इमारत की चपेट में एक छोटा मकान भी आ जाता है और वह भी दबकर बर्बाद हो जाता है. हीं इमारत पूरी तरह से तहस-नहस हो जाती है. वीडियो कुछ महीने पहले का है, जो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से यह मकान एक ही झटके में धराशायी हो गया था.
देखें वीडियो-
बता दें कि बारिश के दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं. कभी भूस्खलन के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तो कभी सड़कें टूट जाती हैं. वीडियो को theournaturee नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वहीं 35 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो लाइक कर लिया है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।