• Breaking News

    Viral Video: हाईवे पर बाइक चालक ने किया स्टंट, हैंडल छोड़कर पिछली सीट पर बैठा

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: सोशल मीडिया की दुनिया' भी बड़ी अद्भुत है. यहां सुर्खियां बटोरने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. इसी चक्कर में हर कोई अपनी तरह का अनोखा वीडियो बनाने की कोशिश में लगा रहता है. लेकिन कुछ लोग वीडियो पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते. ये शौक युवाओं तक ही सीमित नहीं है,

    अधेड़ से लेकर बुजुर्ग तक इस मामले में कुछ कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर इस बात को साबित करते हुए आपको कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे. फिलहाल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ शख्स बाइक स्टंट का जमकर लुत्फ उठाता हुआ नजर आ रहा है.


    सोशल मीडिया पर आपने अब तक एक से बढ़कर एक बाइक स्टंट देखे होंगे, लेकिन इस बंदे का स्टंट करने का अंदाज देख एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे. वीडियो में यह शख्स हाईवे पर चलती बाइक की पिछली सीट पर बड़े आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है.

    दिलचस्प बात है कि बाइक भी खुद ब खुद चल रही है, जैसे वह ऑटोमैटिक हो. ये वीडियो जब से सोशल मीडिया पर सामने आया है, तभी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस बंदे के जुदा अंदाज को देखकर इंटरनेट की पब्लिक हैरान है. तो आइए सबसे पहले देखते हैं ये वीडियो.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad