15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी
JaunpurUpdateNews
अजमेर में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 साल की लड़की की बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जान पहचान के बाद आरोपी रोजाना उसके घर खाना खाने आने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी वीडियो भी बना ली।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। उसके बाद वह डरा-धमकाकर उसने आधार कार्ड में पीड़िता की उम्र भी फर्जी तरीके से बढ़वा दी। उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करवाने का प्रयास भी किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने रामगंज थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर 2021 को उसने पुत्री को भी जन्म दिया। लेकिन आरोपी ने वकील और पुलिस वालों की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया और रोजाना डरा धमका कर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने पुलिस वालों से फोन करवा कर धमकियां दिलवाई। अब परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए धमकाया जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।